छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : भाजपा में बड़ा बवाल: 111 कार्यकर्ताओं का सामूहिक इस्तीफा, मंडल अध्यक्ष पर उपेक्षा के आरोप

By kadwaghut|27 Jul 2026, 6:31 PM
f X W

Advertisement
Advertisement

वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों सहित बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी व पूर्व पार्षद भी शामिल; संगठन की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार

राजनांदगांव/डोंगरगढ़। भारतीय जनता पार्टी के डोंगरगढ़ शहर मंडल में बड़ा संगठनात्मक बवाल सामने आया है। पार्टी के 111 सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है। इस्तीफा देने वालों में मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर के मोर्चा-प्रकोष्ठों के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा सक्रिय सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं।

सामूहिक त्यागपत्र में कार्यकर्ताओं ने डोंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोआना की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि संगठन में उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही थी और मंडल अध्यक्ष के काम करने के तरीके से वे आहत थे। इसी नाराजगी के चलते सभी ने सामूहिक रूप से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया।

त्यागपत्र में कहा गया है कि डोंगरगढ़ शहर मंडल क्षेत्र में रहने वाले भाजपा के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, बूथ अध्यक्ष, सक्रिय सदस्य और शक्ति केंद्र प्रभारी लंबे समय से संगठन में उपेक्षा महसूस कर रहे थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी बातों और संगठनात्मक योगदान को महत्व नहीं दिया जा रहा था।

सामूहिक त्यागपत्र भाजपा के जिला अध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के नाम भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।

READ ALSO  100 फीट के भव्य पंडाल में विराजे कचहरी चौक के राजा, पार्वती-परमेश्वर के साथ बालाजी-जगन्नाथ भी देंगे दर्शन

एक साथ 111 कार्यकर्ताओं के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद डोंगरगढ़ भाजपा संगठन में हलचल मच गई है। स्थानीय राजनीतिक गलियारों में इसे पार्टी के अंदर बढ़ती नाराजगी और संगठनात्मक असंतोष से जोड़कर देखा जा रहा है।

फिलहाल भाजपा संगठन या डोंगरगढ़ शहर मंडल अध्यक्ष की ओर से इस सामूहिक इस्तीफे और लगाए गए आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। संगठन का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins