DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : राष्ट्रीय दिव्यांगजन पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक आवेदन का अवसर

By kadwaghut|27 Jul 2026, 4:48 PM
f X W

दिव्यांगजन सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति एवं संस्थाएं होंगी सम्मानित

Advertisement
Advertisement

रायपुर, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, समान अवसर और समावेशी समाज के निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने का सुनहरा अवसर है। समाज कल्याण विभाग ने राज्य के सभी पात्र व्यक्तियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, नियोक्ताओं तथा दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में कार्यरत संगठनों से 31 जुलाई 2026 तक राष्ट्रीय दिव्यांगजन पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विश्व दिव्यांग दिवस   (3 दिसंबर 2026) के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों का उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले नवाचारों, उत्कृष्ट सेवाओं और प्रेरणादायी प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देना तथा समावेशी विकास को बढ़ावा देना है।


राष्ट्रीय पुरस्कारों के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पुनर्वास सेवाएं, कौशल एवं दक्षता विकास, रोजगार सृजन, सुगम्यता (एक्सेसिबिलिटी), अनुसंधान एवं नवाचार, शिक्षा, खेल, कला, साहित्य, सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।
समाज कल्याण विभाग ने कहा है कि यह सम्मान केवल उत्कृष्ट कार्यों की पहचान भर नहीं है, बल्कि दिव्यांगजन अधिकारों, समान अवसरों और समावेशी समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। 
विभाग ने सभी पात्र आवेदकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील करते हुए अधिक से अधिक योग्य व्यक्तियों एवं संस्थाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने का आह्वान किया है।

READ ALSO  CG : परंपरागत खेती से व्यावसायिक उद्यानिकी का सफर…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins