छत्तीसगढ़जशपुर जिला

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना बनी जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान…

By kadwaghut|27 Jul 2026, 1:23 PM
f X W

लोगों का अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार

Advertisement
Advertisement

जशपुरनगर । प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लोगों को अपना पक्का आशियाना मिल रहा है। जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के तपकरा निवासी फूलमती ठाकुर कभी अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहने को मजबूर थीं। बरसात के मौसम में घर टपकता था और हर वर्ष परिवार को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत फूलमती ठाकुर को पक्के आवास की सौगात मिली। योजना से मिली सहायता के माध्यम से उन्होंने अपना पक्का घर बनवाया, जिससे उनके परिवार को सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन जीने का अवसर मिला।

फूलमती ठाकुर बताती हैं कि कच्चे मकान में जीवन काफी कठिन था, लेकिन अब अपना पक्का घर होने से परिवार निश्चिंत होकर रह रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके जीवन में नया विश्वास और खुशियां लेकर आई हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों को केवल पक्का घर ही नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन और सुरक्षित भविष्य भी प्रदान कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : साइबर ठगी के म्यूल खातों पर दुर्ग पुलिस का शिकंजा, 6 खाताधारक गिरफ्तार ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins