छत्तीसगढ़सुकमा जिला

CG : कोर्रा में घर-घर पहुँची स्वास्थ्य विभाग की टीम योजनाएँ …

By kadwaghut|27 Jul 2026, 12:45 PM
f X W

सुकमा । जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह के कुशल मार्गदर्शन और जिला परियोजना समन्वयक अमृतेश सिंह के नेतृत्व में शनिवार को एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील पहल का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुरक्षा का एक सुदृढ़ ढांचा तैयार किया जा सके।

Advertisement
Advertisement

इस विशेष अभियान के दौरान तत्परता दिखाते हुए पात्र हितग्राहियों को 100 आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, जो ग्रामीणों के लिए मुफ़्त और गुणवत्तापूर्ण इलाज की गारंटी बनेंगे। इसके साथ ही, बुजुर्गों के सम्मान और स्वास्थ्य की चिंता करते हुए 14 नवीन वय वंदन कार्ड भी मौके पर ही तैयार किए गए। शिविर में पहुंचे अधिकारियों और मैदानी अमले ने ग्रामीणों को श्आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनाश् और श्वय वंदन योजनाश् के दूरगामी लाभों से विस्तार से अवगत कराया, ताकि कोई भी जरूरतमंद इस सुरक्षा कवच से वंचित न रहे।

प्रशासन की इस मुस्तैदी की सबसे खास बात यह रही कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने न केवल शिविर लगाया, बल्कि घर-घर पहुँचकर पात्र हितग्राहियों का सत्यापन किया और सभी जरूरी प्रक्रियाएं मौके पर ही पूरी कीं। दुर्गम क्षेत्रों में प्रशासनिक सक्रियता और सेवा की इस भावना को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समर्पित मितानिनों और स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले ने सराहनीय भूमिका निभाई। प्रशासन के इस जमीनी प्रयास की बदौलत अब कोर्रा के ग्रामीण खुद को स्वास्थ्य के मोर्चे पर अधिक सुरक्षित और सशक्त महसूस कर रहे हैं।

READ ALSO  CG : तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ा भारी, वाहन समेत साउंड सिस्टम जब्त…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins