छत्तीसगढ़

CG : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित…

By kadwaghut|27 Jul 2026, 12:00 PM
f X W

काउन्सलिंग 05 अगस्त तक

Advertisement
Advertisement

कोण्डागांव, । छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9वी में परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर काउन्सलिंग हेतु छात्र/छात्राओं की सूची एवं तिथि जारी कर दी गई है। काउंसलिंग प्रक्रिया की अंतिम तिथि 05 अगस्त 2026 तक सूची में दर्शित आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रातः 11 बजे से शाम 04 बजे तक निर्धारित है।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोण्डागांव से प्राप्त जानकारी अनुसार छात्र/छात्राओं को निर्धारित काउन्सलिंग तिथि तक अनिवार्य दस्तावेज लेकर काउन्सलिंग स्थल में उपस्थित होना होगा। आवश्यक दस्तावेजों में कक्षा 08वीं में प्रथम श्रेणी (60 प्रतिशत) उत्तीर्ण अंक सूची, प्रधानपाठक या प्राचार्य द्वारा जारी (कक्षा 08वीं में अध्ययनरत् होने का) सत्यापन प्रमाण पत्र, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीडित प्रमाण पत्र, राशि रूपये 10/- के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर अल्पसंख्यक वर्ग अन्तर्गत होने संबंधी नोटरी का सत्यापन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र, विशेष श्रेणी से चयनित विद्यार्थियों को काउन्सलिंग की तिथि को दिव्यांगता, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे होने, अनाथ बच्चे होने, विधवा माता के बच्चे होने, परित्यक्ता महिला के बच्चे होने, देश की रक्षा करते हुए या अपने कर्तव्य निर्वहन करते समय पुलिस, अर्द्धसैनिक, सशस्त्र बल या शहीद सैनिक के बच्चे होने का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।

काउन्सलिंग पश्चात् संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता हाने पर 03 दिवस के भीतर अनिवार्यत जिला शिक्षा अधिकारी से काउन्टर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

READ ALSO  CG : कलेक्टर ने डीसीएस गिरदावरी सर्वे का किया स्थल निरीक्षण…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins