छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मेंटेनेंस के दावों के बीच ट्रिपिंग, बिजली गुल व लो वोल्टेज, शहर से लेकर गांवों तक संकट…

By kadwaghut|27 Jul 2026, 10:50 AM
f X W

राजनांदगांव , बिजली कंपनी के मेंटेनेंस दावों के बाद विद्युत व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट रही है। हल्की बारिश और सामान्य मौसम में भी कई इलाकों में लगातार ट्रिपिंग और बिजली गुल, लो वोल्टेज होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शिकायत दर्ज कराने कॉल सेंटर पर संपर्क करने पर नंबर लगातार व्यस्त होने के कारण शिकायत दर्ज नहीं होने, फोन नहीं उठाने की शिकायतें भी सामने आ रही है। शहर के अलावा, पटरी पार इलाकों में ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल की समस्या से लोग परेशान है।

Advertisement
Advertisement

आवासीय और व्यावसायिक इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बार-बार बिजली ट्रिप होने की शिकायतें हैं। घरेलू कामकाज, व्यापारिक गतिविधियां और ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बारिश शुरू होने से पहले बिजली कंपनी ने मेंटेनेंस भी किया था। जर्जर तार, पुराने इंसुलेटर और कमजोर ट्रांसफॉर्मरों की स्थिति में सुधार नहीं किया गया। रात में बिजली गुल होने की स्थिति में सुधार कार्य में देरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीण वार्डों में मोहारा, मोहड़, हल्दी, सिंगदई क्षेत्र में बिजली गुल की ज्यादा शिकायतें है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में थमेंगे बसों के पहिए, यातायात महासंघ ने बस हड़ताल का किया ऐलान…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins