DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : कलेक्टर कार्यालय के कार्यों की निरंतरता बनाए रखने पांच कर्मचारियों को दोहरी जिम्मेदारी

By kadwaghut|26 Jul 2026, 4:41 PM
f X W

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के आदेश के अनुपालन में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कलेक्टर विजय दयाराम के के अनुमोदन से पांच कर्मचारियों को उनके मूल संस्था के कार्य के साथ साथ कलेक्टर एवं तहसील कार्यालय का भी कार्य संपादित करने आदेश जारी किया गया है। 

Advertisement
Advertisement


     जारी अलग अलग आदेश के अनुसार शारदा रोहिणी सहायक ग्रेड तीन को शासकीय उच्चतर मध्यमिक विद्यालय पकरिया के लिए कार्यमुक्त किया गया था। रोहणी अपने मूल कार्य के साथ-साथ कलेक्टर कार्यलय की कार्य संपादित करेंगे। पुरेंद्र कुमार खुसरो सहायक ग्रेड तीन को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरदर्री के लिए कार्य मुक्त किया गया था। खुसरो अपने मूल कार्य के साथ साथ तहसील कार्यालय मरवाही का भी कार्य संपादित करेंगे। महेंद्र सिंह आर्मो सहायक ग्रेड दो को शासकीय गुरुकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रारोड के लिए कार्यमुक्त किया गया था।

आर्मो अपने मूल कार्य के साथ साथ कलेक्टर कार्यालय का भी कार्य संपादित करेंगे। अविनाश डे सहायक ग्रेड दो को कार्यलय विकासखंड शिक्षा अधिकारी पेंड्रा के लिए कार्यमुक्त किया गया था। डे अपने मूल कार्य के साथ साथ जिला निर्वाचन कार्यालय का भी कार्य संपादित करेंगे। इसी तरह से दीपेश नवरत्न सहायक ग्रेड दो को हाई स्कूल धोबहर के लिए कार्यमुक्त किया गया था। नवरत्न अपने मूल कार्य के साथ साथ कलेक्टर कार्यलय का भी कार्य संपादित करेंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins