छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

छत्तीसगढ़: तीन दंतैल हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों को किया गया अलर्ट, जंगल क्षेत्र में न जाने की समझाइश

By kadwaghut|26 Jul 2026, 3:42 PM
f X W

तीन दंतैल हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों को किया गया अलर्ट, जंगल क्षेत्र में न जाने की समझाइश

Advertisement
Advertisement

महासमुंद। वन मंडल महासमुंद के वन परिक्षेत्र में तीन दंतैल हाथियों की फिर से नमक होने से कई गांव में अलर्ट जारी किया गया है। फारेस्ट कर्मचारी नेमीचंद बरिहा और हाथी मित्र दल के सदस्य अनुज कुमार ने बताया है कि कक्ष क्रमांक 131, 132, और 54 के जंगल क्षेत्र में हाथी विचरण कर रहे हैं। बताया गया है कि तीन दंतैल हाथी रवान से छताल होते हुए फसलों को रौंदकर वन विकास निगम क्षेत्र में प्रवेश किए हैं।

दंतैल हाथियों के कक्ष क्रमांक 80, 46,53,55,59 क्षेत्र में जाने की संभावना है। वन विभाग द्वारा ग्राम नांदबारू, छताल रायकेरा,सुकलबाय,अमलोर, केशलडीह, खिरसाली, के लोगों के लिए हाईअलर्ट जारी किया गया है। हाथियों की जानकारी वन विभाग को देने और ग्रामीणों को जंगल क्षेत्र में न जाने की समझाइश देते हुए हाथियों से सावधान रहने इन गांवों में मुनादी कराई जा रही है,। बता दें कि विगत करीब पखवाड़े भर से इस क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी से वन विभाग अलर्ट है। 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : साइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 7 साइकिल बरामद…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins