छत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

छत्तीसगढ़: परिवहन दस्तावेजों में कूट रचना कर शासन के साथ धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को 6 साल बाद गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

By kadwaghut|26 Jul 2026, 3:39 PM
f X W

महासमुंद। महासमुंद जिला पुलिस ने धोखाधड़ी कर 6 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है,

Advertisement
Advertisement

आरोपी द्वारा फ़र्जी आरटीओ दस्तावेज तैयार कर शासन के साथ धोखाधड़ी की गई थी,

परिवहन चेकपोस्ट खम्हारपाली में जांच के दौरान दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सिंघोडा थाना में एफ आई आर दर्ज कराई गई थी,

दस्तावेजों के फर्जीवाड़ा का खुलासा होने और एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी रायपुर निवासी सतनाम सिंह घटना स्थल पर वाहन छोड़कर फरार हो गया था,

मामले में टेक्निकल डाटा एनालिसिस और आरोपी के काल डिटेल के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को सावरकर नगर रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है,

आरोपी सतनाम सिंह पुलिस कार्रवाई से बचने हेतु छत्तीसगढ़ से भागकर पंजाब में छिप गया था,

आरोपी के खिलाफ खम्हारपाली चेकपोस्ट के तात्कालीन परिवहन निरीक्षक राजेन्द्र कुमार बर्मन ने सिंघोडा थाने में मामला दर्ज कराया था,

फिलहाल 6 वर्षों तक पुलिस नजरों से बचने के बाद अब पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।  

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : शहर में दहशत: श्वानों की धरपकड़ नहीं, झुंड को देखकर सहम रहे लोग ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins