छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : सालेम इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मना ग्रीन डे, विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण…

By kadwaghut|26 Jul 2026, 3:28 PM
f X W

रायपुर । सालेम इंग्लिश स्कूल में 25 जुलाई को ग्रीन डे उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।

Advertisement
Advertisement

ग्रीन डे के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने “जंगल बचाओ, पौधे बचाओ” और “हर घर एक पेड़” थीम पर अपनी-अपनी कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्या रूपिका लॉरेंस एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। इस दौरान बच्चों को “आओ हम सब मिलकर पेड़ लगाएं, अपने वातावरण को स्वच्छ बनाएं” जैसे प्रेरक संदेशों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया गया।

कार्यक्रम में राइट रेव्ह. सुषमा कुमार (बिशप, डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़ एवं चेयरमेन, CDBE), नितिन लॉरेंस (वाइस चेयरमेन, CDBE एवं सचिव, डायोसिस ऑफ छत्तीसगढ़), जयदीप रॉबिन्सन (सचिव, CDBE), जॉन राजेश पॉल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

अंत में प्राचार्या रूपिका लॉरेंस एवं अतिथियों ने सभी कक्षाओं का भ्रमण कर विद्यार्थियों की रचनात्मक सजावट और पर्यावरण के प्रति उनकी जागरूकता की सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें सी. बोर्ड की प्रभारी प्राचार्या के. के. सिंह भी मौजूद रहीं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  स्टील स्लैग रोड से जिंदल स्टील ने रचा नया इतिहास, दुनिया की सबसे लंबी सड़क का गिनीज रिकॉर्ड

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins