छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 9वीं से 12वीं तक प्रश्न बैंक व ब्लूप्रिंट तैयार किए जाएंगे…

By kadwaghut|26 Jul 2026, 11:28 AM
f X W

राजनांदगांव , जिले के हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में परीक्षा व्यवस्था को और ज्यादा गुणवत्तापूर्ण बना कर नतीजों में सुधार लाने प्रयास किया जा रहा है। डीईओ प्रवास सिंह बघेल के निर्देशन में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विषय विशेषज्ञों को पाठ्यक्रम विभाजन, ब्लूप्रिंट, प्रश्न बैंक और क्षमता आधारित प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। इससे आगामी पाक्षिक, त्रैमासिक और बोर्ड पैटर्न की परीक्षाओं में एकरूपता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विषय विशेषज्ञों की कार्यशाला और प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जिले के सभी ब्लॉकों से पहुंचे विषय विशेषज्ञों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के वार्षिक पाठ्यक्रम का विषयवार विभाजन, पाक्षिक और त्रैमासिक परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रश्नपत्र तैयार करने, विषयवार प्रश्न बैंक बनाने की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया गया।

इसमें वैज्ञानिक ढंग से कौशल आधारित प्रश्न शामिल करेंगे जिला स्तरीय परीक्षा नोडल अधिकारी मनोज चौहान ने बताया ब्लूप्रिंट निर्माण की वैज्ञानिक पद्धति, लर्निंग आउटकम, क्षमता आधारित प्रश्न, ज्ञान, समझ, अनुप्रयोग और उच्च स्तरीय चिंतन कौशल पर आधारित प्रश्नों के संतुलित समावेश की जानकारी दी गई। उन्होंने निर्धारित अंक भार और समय-सीमा के अनुरूप प्रश्नपत्र तैयार करने की तकनीकी बारीकियां भी समझाईं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन पर बढ़ा भरोसा, शिकायत से समाधान तक आसान हुई प्रक्रिया

Related Articles

2

Back to top button