कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : कोरबा के फैक्ट्री में ब्लास्ट, सभी मजदूर सुरक्षित …

By kadwaghut|25 Jul 2026, 4:17 PM
f X W

कोरबा। जिले के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में शनिवार को अचानक तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई है। घटना के समय फैक्ट्री के अंदर मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोट के बाद आग ने देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग फैक्ट्री परिसर में खड़ी एक ट्रक तक पहुंच गई, जिससे आग और तेजी से फैल गई। स्थिति को देखते हुए आसपास के इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम, सीएसईबी और अन्य संबंधित विभागों की दमकल टीमें मौके पर पहुंच गईं। कई दमकल वाहन लगातार आग बुझाने में जुटे हैं। आग की तीव्रता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि फैक्ट्री के सभी मजदूर सुरक्षित हैं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रशासन की पहली प्राथमिकता आग पर जल्द से जल्द काबू पाना है, ताकि बड़ा नुकसान होने से रोका जा सके।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मार्च 2028 तक सभी जल संरचनाओं को पूर्ण करने के निर्देश, गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष जोर

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins