गरियाबंद जिलाछत्तीसगढ़

CG : 18 अगस्त को जिलेभर में आयोजित होगी राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ…

By kadwaghut|24 Jul 2026, 12:01 PM
f X W

गरियाबंद । भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 18 अगस्त 2026 को देशभर में राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिले में भी कार्यक्रम के सफल एवं आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक संस्थानों तथा शासकीय कार्यालयों में 18 अगस्त को राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर समुचित समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।

नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अब तक देशभर में 29 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई जा चुकी है। जिनमें 11 करोड़ से अधिक युवा एवं 7 करोड़ से अधिक महिलाएं शामिल हैं। साथ ही 1 लाख 19 हजार से अधिक लोग ‘नशामुक्ति मित्र’ के रूप में पंजीकृत हो चुके हैं। इन उपलब्धियों को देखते हुए राज्य में भी अभियान को जनआंदोलन के रूप में संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

कलेक्टर बीएस उइके कहा है कि जिले की कुल जनसंख्या के कम से कम 10 प्रतिशत लोगों को 18 अगस्त को राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ दिलाई जाएगी तथा विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए। प्रतिभागियों को नशामुक्त भारत अभियान की ई-प्लेज वेबसाइट पर शपथ लेने एवं सहभागिता प्रमाण-पत्र डाउनलोड करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिला मुख्यालय से वर्चुअल सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में नशामुक्त भारत अभियान के लोगो, शुभंकर, हेल्पलाइन नंबर 14446 तथा अन्य जनजागरूकता सामग्री का उपयोग किया जाएगा। साथ ही शपथ लेने वाले नागरिकों की संख्या एनएमबीए पोर्टल एवं मोबाइल एप पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

READ ALSO  राजनांदगांव : स्वयं को जानने के लिए सिर्फ पांच मिनट दो: मौलिक प्रभ ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

2

Back to top button