Uncategorized

Rajnandgaon: कांग्रेसी देखते रह गये, भाजपाई प्रधानमंत्री का पुतला ले भागे

By kadwaghut|23 Jul 2026, 9:40 PM
f X W

भाजपा – कांग्रेस भिड़े, पुलिस ने किया बीच बचाव

छुरिया- छात्र समुदाय के समर्थन में कांग्रेस अध्यक्ष एवं विपक्ष के नेता सहित अन्य कांग्रेसियों के गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा छुरिया में प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया जाना था । पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपाई प्रधानमंत्री का पुतला ले भागे और कांग्रेसी देखते रह गये । इससे आक्रोशित कांग्रेसी भाजपा नेताओं से भिड़ गए । पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव कर मामले को शांत किया । कुछ देर बाद कांग्रेसी प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर नगर में रैली निकालकर भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस थाने में अपराध दर्ज करने की मांग कर धरने पर बैठ गए है ।

Advertisement
Advertisement

नीट पेपर लीक के मुद्दे पर चल रहे जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं पर बर्बरता पूर्वक दिल्ली पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कर आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया गया । इसके विरोध में प्रधानमंत्री आवास पर छात्र समुदाय के समर्थन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस सांसदों एवं वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में छुरिया में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, एवं परीक्षा में अनियमितताओं एवं उन संस्थागत विफलताओं पर संसद में तत्काल चर्चा, सहित छात्र-छात्राओं के खिलाफ एफआईआर अपराधिक मामलों को वापस लेने को लेकर पुराने बस स्टैण्ड में कांग्रेस का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला दहन का आयोजन रखा गया था । जिसको लेकर कांग्रेसी जुटे हुए थे। जैसे ही पुतला दहन किया जाना था उसी दौरान एक भाजपा नेता कांग्रेसियों के गाड़ी में रखे हुए पुतले को लेकर भाग खड़ा हुआ जिसको लेकर कांग्रेसी देखते रह गये । इससे गुस्साए कांग्रेसियों और भाजपाईयों में झड़प होने लगी । एक दूसरे को देखकर जमकर नारेबाजी होते रही । पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव कर मामले को शांत कराया ।

पुतला ले भागे भाजपाई पर अपराध दर्ज कराने कांग्रेसी पहुंचे थाने


देश के प्रधानमंत्री के पुतला दहन के दौरान वाहन से पुतला ले भागे पूर्व जनपद सदस्य अमीर खान के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव एवं पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू एवं ब्लाॅक अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू ने इस घटनाक्रम को लेकर विरोध करते हुए छुरिया थाने पहुंचकर पूर्व जनपद सदस्य के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग कर धरने पर बैठ गए ।

READ ALSO  राजनांदगांव : टीईटी की अनिवार्यता उचित नहीं है : अनीस…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins