DPR छत्तीसगढ समाचार

मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9 वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु काउन्सलिंग 5 अगस्त तक …

By kadwaghut|22 Jul 2026, 4:24 PM
f X W

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9 वीं में परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात विभागीय वेबसाइटhttps://eklavya.cg.nic.in/पर काउन्सलिंग हेतु छात्र-छात्राओं की सूची एवं तिथि प्रदर्शित की गयी है। जिसमें प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9 वीं सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु 22 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक काउन्सलिंग की तिथि निर्धारित की गई है, प्रयास आवासीय विद्यालयों में 11 बजे से शाम 04 बजे तक रखा गया है।

Advertisement
Advertisement

    संबधित छात्र-छात्राओं को उपरोक्त निर्धारित काउन्सलिंग तिथि को अनिवार्य दस्तावेज लेकर काउन्सलिंग स्थल में उपस्थित होना होगा। जिसके तहत कक्षा 08वीं में प्रथम श्रेणी 60 प्रतिशत उत्तीर्ण अंक सूची, प्रधानपाठक या प्राचार्य द्वारा जारी कक्षा 08 वीं में अध्ययनरत होने का सत्यापन प्रमाण पत्र, पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नक्सल पीडित प्रमाण पत्र, दस रूपए के नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर पर अल्पसंख्यक वर्ग अन्तर्गत होने संबंधी नोटरी का सत्यापन प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, विशेष पिछड़ी जनजाति प्रमाण पत्र, विशेष श्रेणी से चयनित विद्यार्थियों को काउन्सलिंग की तिथि को दिव्यांगता, दिव्यांग माता-पिता के बच्चे होने, अनाथ बच्चे होने, विधवा माता के बच्चे होने, परित्यक्ता महिला के बच्चे होने, देश की रक्षा करते हुए या अपने कर्तव्य निवर्हन करते समय पुलिस, अर्द्धसैनिक, सशस्त्र बल या शहीद सैनिक के बच्चे होने का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। काउन्सलिंग पश्चात संबंधित प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश की पात्रता होने पर 03 दिवस के भीतर अनिवार्यतः जिला शिक्षा अधिकारी से काउन्टर हस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण पत्र (Transfer Certificate) एवं जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाए।

READ ALSO  CG : विशेष लेख : पंचायतों की आय बढ़ाने धमतरी का नवाचार मॉडल

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins