छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए फ्री कॉमर्स क्लास शुरू…

By kadwaghut|22 Jul 2026, 12:43 PM
f X W

राजनांदगांव | अग्रवाल सभा राजनांदगांव ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए 11वीं एवं 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क कॉमर्स विषयों की विशेष कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की है। इन कक्षाओं का लाभ सर्व समाज के विद्यार्थी ले सकेंगे। हिंदी माध्यम के छात्रों को अकाउंटेंसी (लेखाशास्त्र) एवं बिजनेस स्टडीज विषयों का निशुल्क मार्गदर्शन दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

कक्षाएं प्रत्येक शनिवार एवं रविवार सुबह 9 से 11 बजे तक अग्रसेन भवन, काली माई मंदिर के पास आयोजित होंगी। कक्षाओं का संचालन सेवानिवृत्त अनुभवी व्याख्याता राजेंद्र कुमार अग्रवाल करेंगे। लंबे शिक्षण अनुभव का लाभ विद्यार्थियों को मिलेगा, जिससे वे विषयों की बेहतर समझ विकसित करने के साथ बोर्ड परीक्षाओं की प्रभावी तैयारी कर सकेंगे।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। वहीं सभा के सचिव अशोक लोहिया ने कहा कि शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार है। निशुल्क कक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण दिया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : लोन दिलाने वाला निकला ठग, पिता के भरोसे का उठाया फायदा ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins