छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आवारा कुत्तों के हमले से 15 मवेशियों की मौत…

By kadwaghut|21 Jul 2026, 12:25 PM
f X W

डोंगरगांव , विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार आवारा कुत्तों के द्वारा पालतू मवेशियों व उनके बच्चों पर लगातार हमला किया जा रहा है। ऐसी ही घटना क्षेत्र के ग्राम घुघवा-साल्हे में शनिवार-रविवार से लगातार हो रही है। इसे लेकर प्रशासनिक कार्यवाही अब तक शून्य है।

Advertisement
Advertisement

इसके पूर्व अप्रैल माह में ग्राम घुघवा साल्हे में गांव के ही लावारिस कुत्तों के झुंड ने गौसेवक होमप्रकाश साहू के निवास पर बंधे भैंस के एक वर्ष के छोटे बछड़े पर हमला कर पेट, गले और पैर को नोचकर मौत के घाट उतार दिया। होम प्रकाश ने बताया कि घटना देर रात्रि की होने के कारण घर में सभी लोग गहरी नींद में थे इस कारण भैंस की चीख पुकार सुन नहीं पाए।

सुबह कोठार में गाय, भैंस को देखने गया तो भैंस के एक बच्चे लहू लुहान से लथपथ मृत अवस्था में था। इन लावारिश कुत्तों के झुंड ने गांव के अन्य घरों के गायों को खेत की ओर हमला किया था, जिनमें लगभग 15 मवेशियों को मौत हो गई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों लिखित सूचना उच्च कार्यालयों तक पहुंचाई: ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाना और एसडीएम, सीएमओ को लिखित सूचना देने की बात कही है। इस घटना के साथ ही पशु पालकों और स्कूली बच्चों के पालकों में भय है। इस घटना के बाद नगरीय क्षेत्र के साथ आसपास के ग्रामों गुंगेरी नवागांव, बरगांव, गिरगांव, बीजाभांठा सहित अनेक ग्राम शामिल हैं जहां कुत्तों के हमले जारी हैं। क्षेत्र में कुत्तों के अनेक हमले हो रहे हैं।

READ ALSO  CG : महिलाओं की भागीदारी से ही मजबूत होगा गांव का लोकतंत्र : वीरेंद्र साहू ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins