छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : टाटीबंध और आमानाका में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्रेलरों पर चालानी कार्रवाई …

By kadwaghut|21 Jul 2026, 11:37 AM
f X W

रायपुर। यातायात थाना टाटीबंध और थाना आमानाका द्वारा संयुक्त रूप से हीरापुर मार्ग, बिलासपुर रोड और टाटीबंध चौक के आसपास सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक एवं ट्रेलरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका अभियान के दौरान सड़क पर यातायात बाधित करने वाले एवं नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े भारी वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार 25 E चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही, 3 भारी वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए थाना आमनाका भेजे गए, जहां उनके विरुद्ध (285 BNS )एफआईआर दर्ज कराई गई।

यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को सड़क पर अनधिकृत पार्किंग न करने एवं यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध कराया जा सके।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  वृद्धजनों का अनुभव नई पीढ़ी के लिए अनमोल विरासत : राजेश अग्रवाल

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins