छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दुर्ग लौट रहे परिवार को ट्रेलर ने रौंदा, बच्चे की मौत, 10 घायल…

By kadwaghut|19 Jul 2026, 10:51 AM
f X W

राजनांदगांव/दुर्ग , नेशनल हाइवे पर राजनांदगांव के भानपुरी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े मालवाहक को टक्कर मार दी। हादसे में 14 साल के बच्चे वंश शर्मा की मौत हो गई। वहीं परिवार के 10 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया है।

Advertisement
Advertisement

हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक दुर्ग के मोहन नगर निवासी आशीष शर्मा अपने परिवार व पड़ोसियों के साथ डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने मालवाहक से पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी शाम 6 बजे वापस दुर्ग के लिए रवाना हुए। तभी हाइवे पर भानपुरी के पास उनका मालवाहक खराब हो गया।

मरम्मत के ​लिए दुर्ग से मै​केनिक को बुलाया। सड़क किनारे ही मरम्मत हो रही थी। तभी नागपुर की दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक सीजी 07 सीजे 3091 के चालक ने मालवाहक को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। इसमें वंश की मौके पर मौत हो गई। वहीं आशीष शर्मा (40), वंशिका (9), गेंदलाल ढीमर (42), राकेश ढीमर (40), पिंकी साहू (40), आंचल जोशी (18), राखी (35), चैस (7), अश्वनी (40) व जानकी (41) को गंभीर चोटें आई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गति पकड़ता राजस्व न्याय ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins