छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पेंशनर्स एसोसिएशन ने मुख्य अभियंता को बताई समस्याएं…

By kadwaghut|18 Jul 2026, 10:18 AM
f X W

राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ राज्य बिजली कंपनी पेंशनर्स एसोसिएशन, राजनांदगांव के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पार्रीनाला स्थित प्रशासनिक भवन में नवपदस्थ मुख्य अभियंता एचके मेश्राम का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement

बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्य अभियंता को संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया तथा पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए सहयोग और मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की। साथ ही क्षेत्रीय मुख्यालय राजनांदगांव में कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की सुविधा के लिए श्रम कल्याण केंद्र तथा सर्वसुविधायुक्त श्रम कल्याण भवन उपलब्ध कराने की मांग भी रखी।

मुख्य अभियंता मेश्राम ने पेंशनर्स की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष तुलसीराम साहू, सचिव विरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रचार सचिव आरआर गायकवाड उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : CM साय मंत्रालय में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins