छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा जिला

CG : दोस्त को पीट-पीटकर मार डाला फिर कार के नीचे रखी लाश …

By kadwaghut|02 Sep 2026, 10:44 AM
f X W

जांजगीर-चांपा। सोनादुला-सांकर भारतमाला रोड पर करीब दो महीने पहले हुई युवक की संदिग्ध मौत के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा समझा जा रहा था, वह पुलिस जांच में हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक ट्रक के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की उसके दोस्त ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर दी और वारदात को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को कार के नीचे रख दिया। अकलतरा पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Advertisement
Advertisement

पुलिस के अनुसार 24 जून 2026 को सोनादुला-सांकर भारतमाला रोड पर वाहन क्रमांक CG 10 BP 9060 से जुड़ी घटना में अरविंद सिंह लोधी उम्र 26 वर्ष निवासी सकरी बिलासपुर की मौत हो गई थी। शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए इसे सड़क दुर्घटना माना गया था। अकलतरा पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। हालांकि जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस को कुछ ऐसे तथ्य मिले, जिनसे घटना को लेकर संदेह गहराने लगा।

बारीकी से जांच में खुली हत्या की कहानी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन में घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की गई। एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी जय कुमार साहू और चौकी प्रभारी कोटमीसोनार विनोद जाटवर ने संदेह के आधार पर हेमंत सिंह ठाकुर निवासी दीनदयाल कॉलोनी बिलासपुर से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार गहन पूछताछ में आरोपी ने घटना से जुड़ी पूरी कहानी बताई।

READ ALSO  CG : कुत्ते के भौंकने पर बवाल! रायपुर में युवक ने परिवार संग महिला पर किया हमला ...

ट्रक के लेन-देन को लेकर था पुराना विवाद पुलिस के मुताबिक आरोपी हेमंत सिंह ठाकुर और मृतक अरविंद सिंह लोधी के बीच ट्रक के लेन-देन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन दोनों के बीच शराब पार्टी हुई। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर बातचीत शुरू हुई और देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर हेमंत ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अरविंद पर हमला कर दिया। दोनों ने उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

हत्या को एक्सीडेंट दिखाने की रची साजिश पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के बाद आरोपियों ने वारदात को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। आरोपियों ने अरविंद के शव को कार के नीचे रखकर ऐसा दृश्य तैयार किया जिससे उसकी मौत वाहन दुर्घटना में हुई प्रतीत हो। लेकिन पुलिस की सघन जांच और पूछताछ ने पूरे मामले की दिशा बदल दी। हत्या से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद पहले दर्ज दुर्घटना के मामले को हत्या के प्रकरण में बदल दिया गया। हत्या की धाराएं जोड़ी गईं जांच में हत्या के तथ्य सामने आने पर पुलिस ने प्रकरण में बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) जोड़ी है, जबकि पूर्व में दर्ज धारा 106(1) को हटा दिया गया। पुलिस ने आरोपी हेमंत सिंह ठाकुर पिता गोविंद सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष निवासी दीनदयाल कॉलोनी बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। घटना में इस्तेमाल कार क्रमांक CG 10 BP 9060 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

READ ALSO  CG में वायरल फीवर का कहर! रोजाना हजारों मरीज पहुंच रहे अस्पताल, बुखार-बदन दर्द की शिकायत
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins