छत्तीसगढ़

बिलासपुर में गर्भवती महिला की कार रोकने से हंगामा, फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर आरोप

By Admin|15 Jul 2026, 8:11 PM
f X W

बिलासपुर.

Advertisement
Advertisement

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है. आरोप है कि कर्मचारियों ने अस्पताल जा रही एक गर्भवती महिला की कार को कलेक्ट्रेट और एसएसपी कार्यालय के सामने रोक लिया.

उन्होंने बकाया किश्त जमा कराने का दबाव बनाया और वाहन को क्रेन से उठाकर ले जाने की कोशिश की. महिला का आरोप है कि किश्त जमा होने के बावजूद अतिरिक्त पैसे मांगे गए. इसके बाद महिला ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी. पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ, लेकिन घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के तीन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  3630 दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण की तैयारी शुरू, छत्तीसगढ़ वन विभाग में खुशी की लहर

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins