मध्य प्रदेशराज्‍य

समय पर पहुंची डायल-112 टीम, पानी में डूब रही महिला को बचाकर पेश की मानवता की मिसाल

By Admin|15 Jul 2026, 11:42 AM
f X W

डायल-112 की त्वरित कार्रवाई से पानी में डूब रही महिला को मिला जीवनदान

नर्मदापुरम में पुलिसकर्मियों की सतर्कता, साहस और समय पर दिए गए सीपीआर से बची महिला की जान

भोपाल 

मध्यप्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल-112 ने एक बार फिर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नर्मदापुरम में पानी में डूब रही एक महिला का जीवन बचाया। पुलिसकर्मियों की सूझबूझ, साहस और समय पर दिए गए सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) के कारण महिला की सांसें वापस लौटीं और उसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।

13 जुलाई को डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि नर्मदापुरम के पोस्ट ऑफिस घाट पर एक महिला पानी में डूब रही है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां एक महिला पानी में पेट के बल अचेत अवस्था में मिली। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 में तैनात प्रधान आरक्षक राकेश भिलाला ने बिना समय गंवाए महिला को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला।

महिला की हालत गंभीर होने पर थाना कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक सुदीपिका लोखंडे को तत्काल मौके पर बुलाया गया। उन्होंने अपनी व्यावसायिक दक्षता और सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला को तत्काल सीपीआर दिया, जिससे उसकी सांसें पुनः चलने लगीं। इसके बाद पुलिस टीम ने महिला को तत्काल जिला अस्पताल, नर्मदापुरम पहुंचाकर भर्ती कराया।

पुलिस की इस संवेदनशील एवं जीवनरक्षक कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम साई कृष्णा थोटा ने उप निरीक्षक सुदीपिका लोखंडे एवं प्रधान आरक्षक राकेश भिलाला को उनके साहस, तत्परता और उत्कृष्ट कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया।

READ ALSO  वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

मध्यप्रदेश पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल डायल-112 पर सूचना दें। त्वरित सूचना और समय पर पुलिस की प्रतिक्रिया कई बार अमूल्य जीवन बचाने में निर्णायक सिद्ध होती है।

 

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button