छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आज लहराएगा तिरंगा, निकलेगी प्रभात फेरी …

By kadwaghut|15 Aug 2026, 11:26 AM
f X W

डोंगरगांव | 15 अगस्त पर नगर के शासकीय, अशासकीय कार्यालयों तथा शैक्षणिक संस्थाओं में सुबह ध्वजारोहण किया जाएगा, इसके बाद छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी निकाली जाएगी। शैक्षणिक संस्थाओं में देशभक्ति से ओतप्रोत बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया है। शनिवार को संस्थाओं से स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकालेंगे जो स्थानीय पीएमश्री आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल में आकर समाप्त होगी। इससे पूर्व नगर के झण्डा चौक में कृष्ण कुमार वैष्णव के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और तिरंगे को सलामी देंगे। नगर के जनपद पंचायत में अध्यक्ष रंजीता पड़ौती, नगर पंचायत में अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, एसडीएम कार्यालय में एसडीएम अनिकेत साहू, तहसील कार्यालय में तहसीलदार कमल किशोर साहू, कांग्रेस कार्यालय में विधायक दलेश्वर साहू सहित अनेक जगहों पर ध्वजारोहण किया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : हॉस्पिटल रोड पर कचरे का ढेर, राहगीरों की मुसीबत...

Related Articles

2

Back to top button