छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कुल 13 प्रकरणों में 92 लाख 87 हजार 600 रूपए मूल्य के 2996 क्विंटल (7490 बोरा) अवैध धान जप्त

By kadwaghut|25 Nov 2025, 7:48 PM
f X W

– अब तक कुल 51 प्रकरणों में 2 करोड़ 21 लाख 99 हजार 100 रूपए मूल्य के 7161 क्विंटल (17903 बोरा) अवैध धान एवं 3 वाहन जप्त
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 13 प्रकरणों में 92 लाख 87 हजार 600 रूपए मूल्य के 2996 क्विंटल (7490 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 51 प्रकरणों में 2 करोड़ 21 लाख 99 हजार 100 रूपए मूल्य के 7161 क्विंटल (17903 बोरा) अवैध धान एवं 3 वाहन जप्त किया गया है।

Advertisement
Advertisement


प्राप्त जानकारी अनुसार आज राजनांदगांव अनुविभाग में 2 प्रकरण में 70 लाख 68 हजार रूपए मूल्य के 2280 क्विंटल (5700 बोरा) अवैध धान, डोंगरगढ़ अनुविभाग में 8 प्रकरणों में 17 लाख 73 हजार 200 रूपए मूल्य के 572 क्विंटल (1430 बोरा) एवं डोंगरगांव अनुविभाग में कुल 3 प्रकरणों में 4 लाख 46 हजार 400 रूपए मूल्य के 144 क्विंटल (360 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया है। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक राजनांदगांव अनुविभाग में कुल 22 प्रकरणों में 1 करोड़ 45 लाख 4 हजार 900 रूपए मूल्य के 4679 क्विंटल (11698 बोरा) अवैध धान, डोंगरगढ़ अनुविभाग में 20 प्रकरण में 55 लाख 67 हजार 600 रूपए मूल्य के 1796 क्विंटल (4490 बोरा) अवैध धान व 2 वाहन तथा डोंगरगांव अनुविभाग में कुल 9 प्रकरणों में 21 लाख 26 हजार 600 रूपए मूल्य के 686 क्विंटल (1715 बोरा) अवैध धान एवं 1 वाहन जप्त किया गया है।


जिले में कोचियों एवं बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले के 1500 छोटे एवं बडे मंडी अनुज्ञप्तिधारियों को सूचीबद्ध कर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं खाद्य व मंडी के अधिकारियों को जांच कर अवैध रूप से भंडारित धान जप्त किए जाने तथा सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिये गये है। जिले में अंतर्राज्यीय अवैध धान आवक के रोकथाम हेतु जिले में कुल 3 अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट बोरतलाब, पाटेकोहरा एवं कल्लूबंजारी स्थापित किया गया है। जहां पर मंडी, नगर सेना, वन विभाग एवं राजस्व के अधिकारियों द्वारा तीन पालियों में 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।

READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस आज लेंगे शपथ ...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins