छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सूबेदार-एसआई व प्लाटून कमांडर परीक्षा 7 केंद्रों में हुई …

By kadwaghut|13 Jul 2026, 11:04 AM
f X W

राजनांदगांव l छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर (प्रारंभिक) भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन जिले के 7 परीक्षा केंद्रों में किया। परीक्षा 12 जुलाई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, बैठक व्यवस्था, पेयजल, बिजली, स्वच्छता और अन्य जरूरी इंतजाम देखे गए। कलेक्टर ने केंद्राध्यक्षों और परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को आयोग के निर्देशों के मुताबिक परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कराने को कहा।

Advertisement
Advertisement

कलेक्टर ने गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश दिए। प्रतिबंधित सामग्री पर सख्त निगरानी रखने को कहा। किसी भी अनियमितता पर तुरंत नियम के अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  संगठन की सदस्यता में भी भ्रष्टाचार, यही है कांग्रेस के डीएनए की सच्चाई - संजय श्रीवास्तव

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins