छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : छत्तीसगढ़ में लापता हो गया मॉनसून…जानें मौसम का लेटेस्ट अपडेट …

By kadwaghut|13 Jul 2026, 10:53 AM
f X W

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून के मिजाज में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पूरे प्रदेश को कवर लेने के बाद मानसून की रफ्तार अचानक काफी धीमी पड़ गई है। मौसम की बदली इस चाल के कारण राज्य में झमाझम बारिश का दौर थम सा गया है और पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में केवल हल्की से मध्यम बारिश ही दर्ज की गई है। बारिश की रफ्तार कम होने और मौसम में आए इस अचानक बदलाव के कारण कई जिलों में लोगों को एक बार फिर से भारी उमस का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर में भी तापमान में वृद्धि आ गई है। मौसम की इस मौजूदा स्थिति को देखते हुए विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में किसी भी तरह की जोरदार या भारी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को तीखी उमस और हल्के से मध्यम दर्जे के मौसम के बीच ही वक्त बिताना पड़ेगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने वाले सावधान! लगेगा भारी भरकम जुर्माना, सूचना देने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम ...

Related Articles

2

Back to top button