मध्य प्रदेशराज्‍य

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

By Admin|12 Jul 2026, 11:16 PM
f X W

भोपाल 

सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई से घर का रास्ता भटक गई 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया। समय पर की गई इस मानवीय पहल से बालिका को सुरक्षा एवं परिवार का सान्निध्य पुनः प्राप्त हो सका।

10 जुलाई को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोलगवां क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड पर एक 03 वर्षीय बालिका अकेली मिली है, जो घर का रास्ता भटक गई है एवं पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही कोलगवां थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112  वाहन को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक  नीरज सिंह एवं पायलट  पुरुषोत्तम ने मौके पर पहुँचकर  बालिका को सुरक्षित संरक्षण में लिया। स्नेहपूर्वक पूछताछ करने पर बालिका अपनी कम आयु के कारण परिजनों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकी।

डायल-112 जवानों ने तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए बालिका को एफआरव्ही वाहन से आसपास के क्षेत्रों में ले जाकर परिजनों की तलाश एवं पूछताछ की, किंतु तत्काल कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। इसके उपरांत बालिका को सुरक्षित थाना कोलगवां लाया गया।

कुछ समय पश्चात बालिका के परिजन उसे तलाशते हुए थाने पहुँचे। पहचान एवं आवश्यक सत्यापन उपरांत बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं समर्पित कार्यवाही से एक मासूम बालिका को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुँचाया जा सका। डायल-112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा आमजन, विशेषकर बच्चों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव सजग, संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।

READ ALSO  गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button