उत्तर प्रदेशराज्‍य

IRCTC का नया अवतार, कैप्चा-पॉपअप हटेंगे और टिकट बुकिंग होगी आसान

By Admin|12 Jul 2026, 6:51 PM
f X W

प्रयागराज
 रेलवे से यात्रा करने वाले करोड़ों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेल मंत्रालय यात्रियों के लिए ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग को बेहद आसान और तेज बनाने के लिए आइआरसीटीसी की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लाने जा रहा है।
15 जुलाई तक आम जनता के लिए लाइव हो सकता है

Advertisement
Advertisement

इस नए बीटा वर्जन और अपग्रेडेड पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) का रिव्यू पूरा हो चुका है और इसे 15 जुलाई 2026 तक आम जनता के लिए लाइव किया जा सकता है। हाल ही में आइआरसीटीसी और क्रिस (रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र) के अधिकारियों ने एमएनआइटी जयपुर के छात्रों के साथ मिलकर इस वेबसाइट का रिव्यू किया है, जिन्होंने मौजूदा सिस्टम की तकनीकी कमियों को उजागर कर इसे बेहतर बनाने में मदद की।

नई वेबसाइट में चार सबसे बड़े और महत्वपूर्ण बदलाव
इस नई वेबसाइट में चार सबसे बड़े और महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं, जो यात्रियों का अनुभव पूरी तरह बदल देंगे। अब टिकट बुकिंग के दौरान बार-बार परेशान करने वाले उलझाऊ कैप्चा, फ्लैशिंग ग्राफिक्स और अनचाहे पाप-अप्स से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा, अब यात्रियों को स्लीपर, थर्ड एसी या सेकेंड एसी की खाली सीटें देखने के लिए अलग-अलग क्लिक करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि सभी कैटेगरी की सीटें एक ही स्क्रीन पर एक साथ दिखाई देंगी।

टिकट बहुत तेजी से बुक हो सकेंगे
रेलवे ने टिकट बुक करने के स्टेप्स को भी काफी कम कर दिया है, जिससे फास्ट चेकआउट की सुविधा मिलेगी और तत्काल व सामान्य टिकट बहुत तेजी से बुक हो सकेंगे। साथ ही, यात्रियों के नाम और उम्र जैसी डिटेल्स पहले से सुरक्षित रहेंगी, जिससे बार-बार फार्म भरने का समय बचेगा।

READ ALSO  झारखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों पर केंद्र की नजर, NHAI को सौंपी जाएगी सड़कों की जिम्मेदारी

पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम इंजन भी अपग्रेड होगा
इस कायाकल्प के साथ रेलवे अपने 40 साल पुराने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम इंजन को भी अपग्रेड कर रहा है, जिसके बाद फाइनल वेबसाइट को पूरी तरह लाइव कर दिया जाएगा। आइआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि वेबसाइट का नया वर्जन यात्री की बुकिंग को बहुत सरल बना देगा।

 

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins