छत्तीसगढ़

CG : धोबनी में होगा सुशासन तिहार शिविर …

By kadwaghut|04 May 2026, 1:27 PM
f X W

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । सुशासन तिहार के क्लस्टर शिविर का आयोजन बिलाईगढ़ ब्लॉक के ग्राम धोबनी के स्कूल परिसर में 4 मई को अपरान्ह 3 से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। इस कलस्टर में सम्मिलित ग्राम पंचायत बेंगपाली, भिनोदा, देवसागर, दुरूग, गगोरी, मुच्छमल्दा, पिपरभावना ग, पिपरडुला, तेन्दूदरहा, ढनढनी, धौराभांठा, धोबनी, गोपालपुर, किसड़ा, खम्हरिया, मोहतरा न, रायकोना, सिहारजोर-घरजरा, सोहागपुर, बिलासपुर, गाताडीह, हरदी, टाटा शामिल हैं। इसमें जिले के नागरिक अपनी मांग, सुझाव और शिकायत प्रशासन को दे सकते हैं। सुशासन तिहार 10 जून 2026 के मध्य जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

ग्रामीण क्षेत्र में यह शिविर सारंगढ़ ब्लॉक में 5 मई को ग्राम उलखर, 13 मई को फर्सवानी, 18 मई को हरदी, 21 मई को उच्चभीठी, 28 मई को केडार, 4 जून को कपरतुंगा और 10 जून को गोडम में आयोजित किया जाएगा। बिलाईगढ़ ब्लॉक में सुशासन तिहार शिविर 8 मई को बलौदी, 15 मई को गदहाभाटा, 22 मई को धाराशिव, 29 मई को खुरदरहा, 5 जून को मडकड़ी में आयोजित किया जाएगा। बरमकेला ब्लाक के ग्राम बड़े नवापारा में 6 मई को, हिर्री में 14 मई, कांदुर पाली में 20 मई को, भीखमपुरा में 27 मई को, झाल में 3 जून को शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगरीय निकायों में सुशासन तिहार शिविर नगर पालिका परिषद सारंगढ़ में 13, 19 और 22 मई, नगर पंचायत बिलाईगढ़ में 6,7,8 मई, सरसीवा में 7 मई, पवनी में 7 और 14 मई, सरिया में 14 और 20 मई, नगर पंचायत भटगांव में 5 मई, बरमकेला में 6, 7 और 8 मई को आयोजित किया जाएगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : रुदगांव में रामधुनी स्पर्धा, मंडलियों ने दी प्रस्तुति ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins