राजनांदगांव , प्रधानमंत्री आवास योजना की घटक एचपी के तहत मोहरा में 232 आवास का निर्माण किया जा रहा है, इन निर्माणाधीन आवास में 90 परिवारों को आवास का आवंटन किया जा चुका है इसी संदर्भ में शनिवार को महापौर मधुसूदन यादव ने निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण किया। महापौर के साथ एमआईसी मेंबर सुनील साहू व आलोक श्रोति सहित तकनीकी अधिकारी मौजूद रहें।
महापौर ने बिल्डर को सख्त हिदायत दी गई कि जो आवास का आवंटन हो चुका है उसें पहले पूरी तरीके से तैयार करें फिर उसके बाद नए काम को आगे बढ़ाएं। विद्युत विभाग के द्वारा वहा लगाये जा रहे ट्रांसफार्मर के कार्य में गति लाने के लिए विभाग से चर्चा करने कहा। साथ ही साथ उन्होंनंे निर्माण कार्य की गुणवत्ता के लिए एवं सही तरीके से काम करने के लिए बिल्डर से जानकारी ली।
