छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: चलती ट्रेन में फिसला यात्री, राजनांदगांव स्टेशन पर RPF जवान ने बचाई जान…

By kadwaghut|11 Jul 2026, 11:13 PM
f X W

ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत आरपीएफ की त्वरित कार्रवाई, CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

राजनांदगांव। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक यात्री की जान बच गई। यह घटना 8 जुलाई की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। आरपीएफ ने “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के तहत समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ा हादसा टाल दिया।

जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12101 के राजनांदगांव स्टेशन से निर्धारित ठहराव के बाद रवाना होने के दौरान एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगा।

प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक राजेंद्र रायकवार ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए यात्री को पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से यात्री की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

पूछताछ में यात्री ने अपना नाम बृजेश सकुनिया (52 वर्ष) निवासी हनुमान मंदिर पारा, झारसुगुड़ा बताया। उन्होंने बताया कि वे गोंदिया जंक्शन से झारसुगुड़ा जा रहे थे। राजनांदगांव स्टेशन पर उतरने के बाद ट्रेन चलने लगी, तो दोबारा चढ़ने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया।

घटना के बाद यात्री ने आरपीएफ के जवानों का आभार व्यक्त किया और सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास कभी न करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

READ ALSO  CG : मछली पालन से बदली भुनेश्वरी की जिंदगी, हर महीने कमा रहीं 10 हजार रुपए...
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button