छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा गणेश किराना स्टोर्स की जांच की गई

By kadwaghut|17 Nov 2025, 9:21 PM
f X W

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन की खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में लगातार दबिश देकर औचक जांच की जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा राजनांदगांव शहर के नंदई चौक स्थित गणेश किराना स्टोर्स की जांच की गई। जांच में प्रतिबंधित केशर युक्त सितार विक्रय हेतु भंडारित पाया गया। जिसे जप्त कर नमूना जांच हेतु लैब भेज दिया गया है। लगभग 7 हजार मूल्य की एक बोरी सितार सामग्री को सीज कर विक्रेता की अभिरक्षा में रखा गया है।

Advertisement
Advertisement
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा गणेश किराना स्टोर्स की जांच की गई

दुकान का निरीक्षण करने पर बड़ी मात्रा में कालातीत सामग्री अव्यवस्था के बीच भंडारित पायी गई। टीम द्वारा दुकान को बंद कराया गया और दुकान में उचित साफ-सफाई के बाद ही व्यापार करने कहा गया। नियमों का पालन नहीं करने पर खाद्य अनुज्ञप्ति पंजीयन निरस्तीकरण की कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसी तरह एक अन्य मामले में साबुन डिटेर्जेंट के होलसेलर विक्रेता अनिल ट्रेडिंग के संचालक द्वारा बिना वैध अनुज्ञप्ति पंजीयन के चायपत्ती का कारोबार किया जा रहा था। जिस पर टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए नमूने जप्त कर बिना लायसेंस कारोबार का प्रकरण दर्ज किया गया एवं जांच की कार्रवाई जारी है।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : जिला स्तरीय नशा मुक्त शपथ समारोह 18 नवम्बर को

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : झीरम घाटी कांड में सभी 10 नक्सली दोषी, 13 साल बाद आया फैसला ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins