छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : तीन दिशा से होगी झांकियों की एंट्री, मानव मंदिर में मिलेगा टोकन, डीजे में सिर्फ 8 बॉक्स की अनुमति …

By kadwaghut|19 Sep 2026, 11:35 AM
f X W

राजनांदगांव l शहर में निकलने वाली विसर्जन झांकियों को लेकर तैयारी शुरु हो गई है। झांकी का रूट तय कर लिया गया है। बीते साल के निर्धारित रूट पर ही झा​ंकियां निकलेंगी। सभी झांकियों को मानव मंदिर चौक पहुंचना है। यही से नंबर टोकन के बाद झांकी अपने रुट में आगे बढ़ेंगी।शहर में 25 सितंबर की रात विसर्जन झांकियां निकलेगी।

Advertisement
Advertisement

झांकी की एंट्री के लिए तीन दिशा तय किया गया है। महावीर चौक, गुरुद्वारा चौक और दुर्गा चौक की दिशा से झांकियां मानव मंदिर चौक पहुंचेगी। यहां से प्रशासनिक टीम झांकियों को रैंक व बैच के हिसाब से टोकन जारी करेगी। इसी टोकन संख्या के आधार पर झांकियां निर्धारित रुट पर आगे बढ़ेंगी। खास बात यह है कि झांकियों के जाम में फंसने और आमने-सामने की स्थिति से बचने के लिए कामठी लाइन, रामधीन मार्ग और सदर लाइन जैसे हिस्से से किसी भी झांकी को एंट्री नहीं दी जा रही है। बीते सालों में इन हिस्सों से झांकी की एंट्री की वजह से झांकियां आमने-सामने होती रही, जिससे घंटों जाम की स्थिति बनती थी। सभी समिति पदाधिकारियों की बैठक कर ली गई है।

जिसमें उन्हें एंट्री और रूट से संबंधित सभी जानकारी दे दी गई है। विसर्जन पर्व में लोगों को करीब 35 झांकियां देखने को मिलेगी। यह अलग-अलग विषयों पर आध​ारित होंगी। झांकी की अनुमति के लिए समितियों ने प्रशासन को भी विधिवत जानकारी दे दी है। शुक्रवार को एसपी कार्यालय में सभी समिति पदाधिकारियों की बैठक हुई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  आरोपी सहायक शिक्षक गिरफ्तार, विभाग ने किया सस्पेंड

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins