छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : जनविरोधी नीतियों पर कांग्रेस का प्रदर्शन बिजली बिल व पेपर लीक का मुद्दा उठाया …

By kadwaghut|11 Jul 2026, 1:54 PM
f X W

डोंगरगढ़ l जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसजनों ने धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन कर राज्य व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद कर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बढ़ती महंगाई, अघोषित बिजली कटौती, बिजली दरों में वृद्धि, स्मार्ट मीटर से बढ़े हुए बिजली बिल, डीजल-पेट्रोल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, ई-20 नीति, नीट पेपर लीक, आउटसोर्सिंग, बेरोजगारी, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली, बढ़ते भ्रष्टाचार, अपराध, पुरैना से कसारी, मोहारा से सुकुलदैहान, पुरैना से सहसपुर, खुर्सीपार से सेम्हरा, चैतूखपरी से विष्णुपुर, ढारा से मुढ़ीपार, गांधीनगर बोरतलाव से ओवर ब्रिज तक आदि जर्जर सड़कों तथा रेलवे किराए में लगातार वृद्धि व सभी प्रमुख ट्रेनों की स्टापेज सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विष्णु लोधी ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ती जीवन-यापन लागत से त्रस्त है। किसान समय पर खाद नहीं मिलने से परेशान हैं, अघोषित बिजली कटौती से आमजन और किसान दोनों प्रभावित हैं। लोगों में व्यापक असंतोष है। धरना-प्रदर्शन के दौरान विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व जिला अध्यक्ष नवाज खान, जिला सचिव विष्णु लोधी, महामंत्री विजय राज सिंह, संध्या देश पाण्डेय, शहर अध्यक्ष हरिश भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष पंच राम चंदेल, सुरेश सिन्हा, कांती बंजारे, नरेंद्र वर्मा, चुम्मन साहू, शिशुपाल भारती व अन्य मौजूद थे।

दैनिक भास्कर को Go

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले! सरकार ने 31 मार्च 2027 तक बढ़ाई राहत की अवधि ...

Related Articles

Back to top button