कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के लिए पात्र विद्यार्थियों का पंजीयन 30 अगस्त तक …

By kadwaghut|21 Aug 2026, 12:11 PM
f X W

कोरबा । मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के पात्र विद्यार्थियों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के तहत कक्षा 12वीं एससी/एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने हेतु महाविद्यालयीन संस्थाओं में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। कक्षा 12वीं के बाद महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी रहने के कारण मेरिट विद्यार्थियों के पंजीयन के लिए पृथक लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार कक्षा 10वीं एससी/एसटी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भी पंजीयन लिंक उपलब्ध है।

राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल schoolscholarship.cg.nic.in के होम पेज पर मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2026-27 का प्रावधान उपलब्ध कराया गया है, जहां पात्र एवं मेरिट विद्यार्थियों की सूची देखी जा सकती है। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को अपने रोल नंबर का उपयोग कर स्वयं पंजीयन करना होगा। इसके बाद स्थायी जाति एवं मूल निवासी प्रमाण-पत्र के एआरएन नंबर तथा बैंक खाते संबंधी जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड किए जा सकेंगे।

कक्षा 10वीं के मेरिट विद्यार्थियों के पूर्ण रूप से भरे आवेदन संबंधित जिले को ऑनलाइन सत्यापन के लिए भेजे जाएंगे। आवेदन के सत्यापन की प्रक्रिया दो स्तरों पर पूरी की जाएगी। योजना के निर्धारित लक्ष्य एवं पात्रता के अनुरूप ही विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

योजना के तहत पंजीयन की प्रक्रिया 29 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से प्रारंभ हो चुकी है। पात्र विद्यार्थी 30 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक अपना पंजीयन एवं आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : नाला निर्माण के लिए खुदाई कर छोड़ दिया गया, हादसे का खतरा बरकरार ...

Related Articles

2

Back to top button