छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : ग्राम जोरातराई चूनापत्थर खदान का किया गया निरीक्षण

By kadwaghut|20 Dec 2025, 3:31 PM
f X W

राजनांदगांव। खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई स्थिति चूनापत्थर खदान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ग्राम जोरातराई स्थित खसरा नंबर 320/5 रकबा 0.810 हेक्टेयर क्षेत्र पर 30 जनवरी 2006 से 29 जनवरी 2036 तक खनिज चूनापत्थर उत्खनि पट्टा सुनील गोदवानी के नाम पर स्वीकृत है। स्वीकृत खदान क्षेत्र पर वर्तमान में पानी भरा हुआ है तथा क्रेशर मशीन बंद है।

Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों ने बताया गया कि खदान से खनिज के प्रेषण उत्पादन विगत तीन से चार वर्षों से बंद है तथा क्रेशर मशीन भी विगत दो वर्षों से बंद है। निरीक्षण के दौरान सरपंच रमाकान्त साहू, ग्राम कोटवार नैनदास मानिकपुरी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : खेत बना आय का केंद्र, नवाचार ने बदली खेती की तस्वीर ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins