उत्तर प्रदेशराज्‍य

राम मंदिर विवाद पर योगी का प्रहार, कांग्रेस-सपा पर लगाए गंभीर आरोप

By Admin|10 Jul 2026, 4:42 PM
f X W

लखनऊ
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज जो आस्था की बात करते हैं, याद करिए इन लोगों ने पवित्र हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का काम किया था, सोचिए क्या कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़वा पाएगा, क्या कोई सरकारी करवा पाएगी?

Advertisement
Advertisement

सीएम योगी ने कहा कि हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों कराया गया था, ये पाप कांग्रेस और सपा ने किया था. लेकिन अब तीनों लोकों से सुंदर अयोध्या नगरी बन चुकी है. कारसेवकों पर गोलियां चलवाने वाले नेपथ्य में चले गए हैं.

बता दें कि सीएम शुक्रवार को अयोध्या में में ₹432 करोड़ से अधिक की 217 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. इस दौरान उन्होंने मंच से हुंकार भरी. कई मुद्दों पर अपने ही अंदाज में बात कही.

सीएम ने कहा कि मंशा साफ हो तो कार्य अपने आप होते हैं. नीति स्पष्ट हो तो नियंता अपने आप सहयोग करता है. आज वह अयोध्या में दिखाई देता है. प्रभु श्रीराम की कृपा और पवनसुत हनुमान जी का भी असीम आशीर्वाद जब प्राप्त होता है तो अयोध्या के सारे काम अपने आप बढ़ते दिखाई देता है.

कोई सोचा होगा कि अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन पाएगा? ये समाजवादी पार्टी के लोग विरोध करते थे. एयरपोर्ट के नाम पर गुमराह करते थे. आज महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के सभी प्रमुख शहरों के साथ जुड़ चुका है.

READ ALSO  PNB के करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे ₹17 करोड़ के नकली नोट? NIA जांच में सामने आएंगे बड़े राज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इसलिए विरोध कर रहे हैं क्योंकि जो काम वे नहीं कर पाए, वो भाजपा सरकार ने कर दिखाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष को महर्षि वाल्मीकि के नाम पर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और निषादराज गुह के नाम पर रैन बसेरा बनने से आपत्ति है. योगी ने आरोप लगाया कि सपा-कांग्रेस ने श्रृंगवेरपुर में भगवान राम और निषादराज के मिलन स्थल को वक्फ के नाम पर कब्जा करवाने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में बाधा डालने और रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों के बावजूद आज डबल इंजन की सरकार में भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरा हो चुका है.

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins