छत्तीसगढ़

CG : ऑटो डायवर्सन व्यवस्था से राजस्व सेवाओं में आई पारदर्शिता, नागरिकों को मिल रही बड़ी राहत …

By lokesh sharma|10 Jul 2026, 4:48 PM
f X W

अम्बिकापुर : राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लागू की गई डिजिटल राजस्व सेवाओं ने जमीन से जुड़े कार्यों को अत्यधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बना दिया है। विशेष रूप से ’ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) और ’ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) जैसी अभिनव व्यवस्था के लागू होने से नागरिकों को अब राजस्व कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित होने से आमजनों को राहत मिल रही है 

Advertisement
Advertisement

डिजिटल गवर्नेंस की इस पहल का सीधा लाभ क्षेत्रवासियों को मिल रहा है। इसके प्रत्यक्ष उदाहरण अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र के निवासी श्री शैलेंद्र कुशवाहा हैं। उन्होंने अपनी भूमि के डायवर्सन के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसका निराकरण पूरी पारदर्शिता के साथ महज 15 दिनों के भीतर हो गया। श्री कुशवाहा ने बताया कि पूरी प्रक्रिया बेहद सरल और सुविधाजनक है। राजस्व विभाग के पोर्टल पर सिटीजन अकाउंट बनाकर आवश्यक दस्तावेज आसानी से अपलोड किए जा सकते हैं, तथा निर्धारित शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन अथवा यूपीआई के माध्यम से सुगमता से किया जा सकता है।

व्हाट्सऐप पर मिलती है पावती और आदेश की प्रति
इस नई व्यवस्था की सबसे बड़ी खासियत इसकी त्वरित सूचना प्रणाली है। श्री कुशवाहा ने बताया कि आवेदन पूर्ण होने के साथ ही उसकी पावती सीधे आवेदक के व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त हो जाती है। यदि आवेदन में किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि होती है, तो उसकी जानकारी भी तत्काल ऑनलाइन मिल जाती है, जिससे आवश्यक सुधार कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकता है। प्रक्रिया पूरी होने और आवेदन स्वीकृत होने के बाद अंतिम आदेश की प्रति भी व्हाट्सएप के माध्यम से आवेदक को उपलब्ध करा दी जाती है।

READ ALSO  राजनांदगांव : शैलेष गुप्ता चुने गए राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष…

समय और धन की बचत, अनावश्यक भाग-दौड़ से मुक्ति
पहले भूमि डायवर्सन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए नागरिकों को पटवारी, राजस्व निरीक्षक और तहसील कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब यह पूरी प्रक्रिया घर बैठे ऑनलाइन पूरी हो रही है। इससे न केवल समय और धन की  बचत हो रही है, बल्कि अनावश्यक भाग-दौड़ से भी बड़ी राहत मिली है।

श्री कुशवाहा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल राजस्व सेवाओं ने आम नागरिकों के लिए शासन की कार्यप्रणाली को सुगम बना दिया है। ऑनलाइन सेवाओं के निरंतर विस्तार से लोगों को घर बैठे त्वरित लाभ मिल रहा है और राजस्व संबंधी कार्य पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो गए हैं। इस जनहितकारी और पारदर्शी पहल के लिए उन्होंने प्रदेश शासन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग से नागरिक सेवाएं पहले की अपेक्षा अधिक सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बन गई हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins