छत्तीसगढ़

मोहला : गांधी जयंती पर कलेक्टर तनुजा सलाम ने राष्ट्रपिता को किया नमन …

By kadwaghut|03 Oct 2026, 11:59 AM
f X W

मोहला,। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती तनुजा सलाम ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया और राष्ट्रपिता के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    कलेक्टर श्रीमती सलाम ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सादगी और सेवा के विचारों को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायी हैं।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर मिथलेश डोंडे, एसडीएम मानपुर डीआर ध्रुव एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों और देशहित में किए गए योगदान का स्मरण किया। कार्यक्रम में गांधी जी के स्वच्छता, सेवा और जनकल्याण से जुड़े विचारों को आत्मसात करने की भावना व्यक्त की गई।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  धान खरीदी की तैयारियों के बीच साय कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को, कई मुद्दों पर हो सकता है मंथन

Related Articles

Back to top button