छत्तीसगढ़

भालू की मौत मामले में 5 गिरफ्तार, 1 फरार – पहले किया था जंगली सूअर का शिकार

By Admin|09 Sep 2025, 4:11 PM
f X W

महासमुंद

बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के खल्लारी सर्किल में मृत मिले भालू के मामले में पुलिस ने 5 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश वन अमला कर रहा है. आरोपियों के पास से मांस, कुल्हाड़ी, जी आई तार, ट्रैक्टर जब्त किया गया है.

बता दें कि वन विभाग को मंगलवार को जोरातराई के क्रमांक 179 में भालू की मौत की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर टीम ने भालू के शव को बरामद कर अवराडबरी वन डिपो भेज दिया था. घटनास्थल का मुआयना करने पर टीम को 11 केवी विद्युत लाइन में अवैध रूप से जी आई तार लगाकर जंगली सूअर का शिकार करने की बात पता चली. इसी की चपेट में आने से भालू की मौत हुई, जिसके बाद आरोपियों ने उसके शव को दूर ले जाकर रख दिया.

5 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार
वन अमले ने जोरातराई , भीखोज और कमारडेरा से अगर सिंह, अर्जुन, तुलाराम, चैतराम और चैतराम को गिरफ्तार किया. इनसे सूअर का मांस, कुल्हाड़ी, जी आई तार और ट्रैक्टर जब्त कर वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9(33), 49, 50, 51 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. इधर पशु चिकित्सक से भालू का पी एम कराकर अवराडबरी डिपो में अंतिम संस्कार करने की तैयारी में है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : खेल प्रतियोगिता कराने डीईओ को दिया ज्ञापन...

Related Articles

2

Back to top button