छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : महिला के साथ दुष्कर्म के बाद खेत में फेका शव…

By kadwaghut|20 Sep 2025, 4:22 PM
f X W

दुर्ग। जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र के ग्राम दामोदा में शनिवार सुबह एक महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला की उम्र लगभग 35 से 37 वर्ष बताई जा रही हैए लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसारए ग्रामीणों ने खेत के पास महिला का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल स्वयं टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ;थ्ैस्द्ध की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस आस.पास के लोगों से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैए ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देश

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins