छत्तीसगढ़

राज्यपाल डेका को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम

By Admin|16 Jun 2026, 4:56 PM
f X W

रायपुर,
 राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में  जगदलपुर के ट्री मैन संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर झा ने राज्यपाल कोे दुनिया की सबसे मंहगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट की। 

Advertisement
Advertisement

              राज्यपाल ने मियाजाकी आम की खेती को बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह न केवल किसानों की आय बढ़ाने मे सहायक सिद्ध हो सकती है बल्कि छत्तीसगढ़ को अंतरर्राष्ट्रीय फल बाजार में नई पहचान भी दिला सकती है। उन्होंने इस विशेष प्रजाति की खेती को बढ़ावा देने, इसकी पैदावार मे वृद्धि करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी मार्केटिंग के प्रयास करने हेतु प्रोत्साहित किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG हाईकोर्ट ने 10 जजों को सौंपी नई जिम्मेदारी, मनीष बने विधि विभाग के प्रमुख सचिव

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins