उत्तर प्रदेशराज्‍य

CM योगी का विंध्यवासिनी धाम दौरा! मां के दरबार में टेका माथा, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

By Admin|08 Jul 2026, 5:34 PM
f X W

मुख्यमंत्री योगी ने मां विंध्यवासिनी के दरबार में की पूजा-अर्चना

Advertisement
Advertisement

प्रवेश द्वार पर सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने चुनरी ओढ़ाकर किया सीएम का स्वागत

मीरजापुर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में पहुंचे। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन पूजन किया और उनकी आरती उतारी। सीएम करीब 10 मिनट मंदिर में रहे। 

मुख्यमंत्री माता के दर्शन के लिए करीब सवा बारह बजे पहुंचे। मंदिर के प्रवेश द्वार पर सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में सभी देवी-देवताओं के दर्शन करने के बाद हवन कुंड की परिक्रमा की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम को देखने के लिए मंदिर परिसर के आसपास गलियों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सीएम ने हाथ उठाकर सभी का अभिवादन किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर रांची पुलिस की कड़ी कार्रवाई, हेलमेट उल्लंघन में सबसे ज्यादा 45,724 चालान

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins