DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : सुशासन तिहार-2026 : 28 मई को विकासखण्ड अम्बिकापुर के खलिबा में 28 ग्राम पंचायतों हेतु जनसमस्या निवारण शिविरों का होगा आयोजन

By kadwaghut|27 May 2026, 4:48 PM
f X W

अम्बिकापुर , “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत 28 मई को विकासखण्ड अम्बिकापुर के खलिबा के शिविर स्थल (उ.मा.वि. परिसर) में शिविर लगेगा। जिसमें 28 ग्राम पंचायतों सरगंवा, सकालो, किशुननगर, कुल्हाड़ी, बलसेड़ी, मेण्ड्राखुर्द, डिगमा, खलिबा, चठिरमा, कंचनपुर, घंघरी, बकनाखुर्द, नर्मदापारा, परसा, भफौली, करम्हा, भिट्ठीखुर्द, रजपुरीखुर्द, भकुरा, देवगढ़, असोला, सोनपुरकला, मलगवाखुर्द, रनपुरखुर्द, अजिरमा, भगवानपुरखुर्द, ठाकुरपुर के ग्रामीण अपने मांगो एवं शिकायतों सम्बन्धी आवेदन देंगे।

शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्बिकापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बिकापुर होंगे। बता दें शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 10 जून तक जिले में शिविर आयोजित होंगे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और गरीबों के हक की राशि में हेराफेरी कतई बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा...

Related Articles

Back to top button