उत्तर प्रदेशराज्‍य

UP में IAS अधिकारियों के इस्तीफे और VRS ने बढ़ाई चिंता, दिव्या मित्तल समेत कई नाम चर्चा में

By Admin|31 Aug 2026, 1:33 PM
f X W

लखनऊ 
देश की सबसे प्रतिष्ठित नौकरी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से भी मोहभंग हो रहा है? ऐसा मानना पूरी तरह ठीक तो नहीं होगा लेकिन आंकड़े बताते हैं कि कड़ी मेहनत और मशक्कत के बाद मिलने वाली सर्वोच्च सेवा को भी अधिकारी बनने के बाद यूं ही छोड़ा जा रहा है। पिछले कुछ सालों में आईएएस की नौकरी छोड़ने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। सिर्फ यूपी की बात करें तो स्वैच्छित सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने और इस्तीफा देने वालों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। नौ अधिकारियों ने वीआरएस लिया है और पांच ने इस्तीफा दिया है।

मनमुताबिक काम नहीं मिलना बड़ा कारण?
पिछले कुछ दिनों के दो इस्तीफों को देखें तो ऐसा लगता है कि उन्हें अपने मनमुताबिक काम नहीं मिला इसलिए इस्तीफा दे दिया। हालांकि अभी दोनों इस्तीफे स्वीकार नहीं हुए हैं। वर्ष 2023 बैच के रिंकू सिंह राही ने राजस्व परिषद में रहते हुए इसलिए इस्तीफ दे दिया कि उन्हें मनमुताबिक काम नहीं मिला। इसके कुछ समय बाद उन्होंने इस्तीफा वापस लिया तो उन्हें जालौन में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती दी गई। हालांकि, वे वहां भी काम को लेकर चर्चाओं में हैं।

सोशल मीडिया पर छाया आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा
अब पिछले 24 घंटों से आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा चर्चा में छाया हुआ है। दिव्या का इस्तीफा अभी अफसरों को तो नहीं मिला है लेकिन सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो चुका है। इनके इस्तीफे के पीछे भी मनमुताबिक काम यानी फिल्ड की जगह राजस्व विभाग में तैनाती मानी जा रही है। दिव्या मित्तल मई तक देवरिया की डीएम थीं। इससे पहले भी संतकबीरनगर और मिर्जापुर की डीएम रह चुकी थीं। इस दौरान अपने कार्यों के कारण लगातार चर्चा में रहीं।

READ ALSO  गांवों तक पहुंचेगी इलाज की सुविधा, राजस्थान में खुलेंगे 600 नए स्वास्थ्य केंद्र

दिव्या जब देवरिया डीएम पद से हटाकर राजस्व परिषद में भेजी गईं तो सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट लिखी, जिससे साफ हो गया कि वह खुश नहीं हैं। उन्होंने लिखा कि स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों में खुश रहना क्यों नहीं सिखाया जाता। तब उनकी पोस्ट को ज्यादा सीरियस किसी ने नहीं लिया। अब उनका इस्तीफा आया तो पुरानी पोस्ट के निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। इसी तरह पीसीएस से आईएएस बनने वाले राकेश वर्मा ने पीसीएस सेवा में वापस होकर वीआरएस ले लिया था।

वीआरएस लेने वाले अफसर
नाम और बैच

आरपी सिंह 1983

मोहम्मद मुस्तफा 1995

अमोद कुमार 1995

रेणुका कुमार 1987

जूथिका पाटणकर 1988

राजीव अग्रवाल 1993

विकास गोठलवाल 2003

रिग्जियान सैंफिल 2003

अनामिका सिंह 2004

रजनीश चंद्र 2014 (स्वीकार नहीं हुआ)

इस्तीफा देने वाले अफसर और बैच
विद्या भूषण 2008

अभिषेक सिंह 2011

रिंकू सिंह रही 2023 (बाद में वापस लिया)

दिव्या मित्तल 2013

एस मुथु शालिनी 2007

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins