छत्तीसगढ़

CG : सारंगढ़ प्रेस क्लब भवन के लिए राशि स्वीकृत, पदाधिकारियों ने मंत्री टंकराम वर्मा का जताया आभार…

By kadwaghut|11 Sep 2026, 3:50 PM
f X W

सारंगढ़ । जिला प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के सारंगढ़ आगमन पर जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनसे मुलाकात कर प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत किए जाने पर आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

प्रभारी मंत्री वर्मा का गुरुवार दोपहर सारंगढ़ आगमन हुआ। इस दौरान विश्राम गृह में जिला प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे भेंट की। प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने को लेकर मंत्री का धन्यवाद दिया।

मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब भवन निर्माण की आगामी प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हुई। प्रभारी मंत्री की ओर से शीघ्र ही भवन के भूमि पूजन का आश्वासन दिया गया। इससे जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, विधायक केरबाई मनहर, जिला सह प्रभारी विद्या नयी सिदार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल और महामंत्री अमित तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को सौंपा ज्ञापन, कहा- प्रदूषण फैलेगा…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins