छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मेढ़ा औषधालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन पिलाया…

By kadwaghut|18 Jul 2026, 10:23 AM
f X W

तुमड़ीबोड | आयुर्वेद औषधालय मेढ़ा के आयुष चिकित्सक ने बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें अभिभावकों ने बच्चों के स्वास्थ्य व सर्वांगीण विकास के प्रति सजग होते हुए हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कुल 212 बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर 0 वर्ष से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को स्वर्ण प्राशन पिलाया गया।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. हर्ष कुमार साहू ने अभिभावकों को स्वर्ण प्राशन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के प्रति जागरूक किया। ताकि बच्चों को आयुर्वेदिक पद्धति के माध्यम से बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का लाभ मिल सके। आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. हर्ष कुमार, डॉ.अनमोल गुप्ता, फिरोज खान, राधा अहिरवार, चमेली कंवर, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका, मितानिन आदि उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

Related Articles

2

Back to top button