मध्य प्रदेश

दिव्यांगजनों को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में समान अवसर देने के लिये सरकार निरन्तर काम कर रही है : मंत्री कुशवाहा

By Admin|18 Sep 2025, 10:19 PM
f X W

सेवा पखवाडा के तहत 130 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित

भोपाल
दिव्यांगजनों में असीम क्षमता और अद्भुत प्रतिभा है। उनकी प्रतिभा, योग्यता को पहचानकर उन्हें तरासने और अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है। प्रतिभा के दम पर दिव्यांगजनों ने खेल और कई रचनात्मक गतिविधियों में प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संस्थान सीहोर में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में यह बात कही। मंत्री श्री कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पूरी संवेदशीलता के साथ दिव्यांगजनों के कल्याण और उत्थान के लिये निरन्तर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में समान अवसर प्रदान करना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।

मंत्री श्री कुशवाहा ने बताया कि प्रदेश में 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों में दिव्यांगता की त्वरित पहचान के लिये सभी जिला स्तरीय स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन 14 नवंबर तक किया जायेगा। दिव्यांगता का जल्दी पता चलने पर बच्चे को तुरंत समुचित उपचार एवं आवश्यक व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश में सेवा पखवाड़ा शुरू किया गया है। इस पखवाड़े के तहत आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सभी महिलाओं की जांच एवं उपचार निःशुल्क किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मंत्री श्री कुशवाह ने 130 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, बैशाखी, ईयर मशीन, स्टिक आदि सहायक उपकरण वितरित किए गये। सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के पश्चात् मंत्री श्री कुशवाह ने संस्थान की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्रीमती सोनाली वायंगणकर तथा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संस्थान के संचालक डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला और अन्य अधिकारी व दिव्यांगजन उपस्थित थे। 

READ ALSO  बिजली समस्या पर मंत्री विश्वास सारंग सख्त, अफसरों को तुरंत व्यवस्था सुधारने के आदेश
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button