छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : ईरा शासकीय स्कूल में मनाया शाला प्रवेश उत्सव …

By kadwaghut|27 Jun 2026, 12:35 PM
f X W

राजनांदगांव | सोमनी संकुल अंतर्गत ग्राम ईरा के शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला के संयुक्त तत्वावधान में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों का विद्यालय में स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। नोडल प्राचार्य सविता अवस्थी, संकुल समन्वयक नरेश दुरुगकर और ग्राम के सरपंच किशोर साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिक्षक भरत साहू ने बताया कि शाला प्रवेश उत्सव के दौरान मुख्य अतिथियों के द्वारा बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों और यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। संकुल समन्वयक नरेश दुरुगकर ने अपने उद्बोधन में बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी बच्चे शाला के समय पर अपनी नियमित उपस्थिति दर्ज कराएं।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  रायगढ़ जिले में कुल 16 हजार 873 ट्रेंच निर्माण का लक्ष्य निर्धारित, 52.55 लाख रुपये स्वीकृत

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins